खैरीडीह एवं केन्दुआ पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

0

Last Updated on May 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के खैरीडीह एवं केन्दुआ पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए बैठक का आयोजन किया। इस बीच बैठक में पन्ना प्रमुख समेत बूथ स्तरीय कमिटी का सत्यापन किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित बगोदर विधानसभा सह संयोजक देवनाथ राणा ने कहा कि भाजपा का मुख्य आधार जमीनी कार्यकर्ता है। जिसके बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

मौके पर बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, लक्ष्मण दास, मुखिया दिलीप दास, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, सन्तोषी चौधरी, बिनोद सिंह, रामेश्वर वर्मा, मुकेश पासवान, मुंशी विश्वकर्मा, विजय यादव, राजदेव वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *