पिता के अवैध प्रेम-प्रसंग में बेटे की गई जान, मां घायल

0

Last Updated on May 20, 2023 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। गिरिडीह के नवडीहा ओपी क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है । जहां पति का भौजाई से अवैध संबंध का विरोध करना महिला व उनके नाबालिग छोटे बेटे को भारी पड़ गया। महिला को अपने इसकी कीमत बेटे का जान गवांकर व खुद घायल हो कर चुकानी पड़ी। घटना से गांव सहित अगल-बगल के गांवों में अचरज की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

आरोपी महिला नवडीहा ओपी हाजत में

जाने क्या है पूरा मामला: घटना जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के सुरजूगादी गांव की है। मृतक छह वर्षीय पवन कुमार है। घटना की सूचना स्थानीय मुखिया बिनोद साव ने शुक्रवार को समय करीब ग्यारह बजे नवडीहा ओपी पुलिस को दी। ओपी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जा में लेकर आरोपी पति राजेश यादव उर्फ दुखन यादव व गोतनी माला देवी, पति भुनेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले पीटा फिर दोनों मां-बेटे को कुआं में डाला: नवडीहा ओपी में दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता राधिका देवी ने घटना के संबंध में बताया कि उनका शादी पति राजेश यादव उर्फ दुखन यादव के साथ दस वर्ष पूर्व हुआ था। कुछ वर्ष बाद एक लड़का हुआ, जिसका नाम पवन कुमार था। उनके पति राजेश यादव का बड़ी गोतनी माला देवी से अवैध संबंध था। जिसका विरोध करने पर वह उनके साथ हमेशा मारपीट करता था। बीते 18 मई को रात्री लगभग दस बजे उनके पति राजेश यादव तथा गोतनी माला देवी द्वारा दोनों मां-बेटे को जान मारने के नियत से मारपीट किया और कुआं में डाल दिया। कुआं में पानी कम था, जब उसे होश आया तो देखा कि वह कुएं में है और बच्चा उसके साथ कुएं में मृत पड़ा है। बच्चे का मुंह साड़ी से बंधा हुआ था। किसी तरह जर्जर कुएं से ईंट के सहारे बाहर निकली और हल्ला करने पर गांव के जुटे और बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से मृत बेटे को बाहर निकला।

आरोपी पिता पुलिस गिरफ्त में

दिल दहलाने वाली मानवता को शर्मशार करने वाली घटना: ओपी प्रभारीओपी प्रभारी राध्येश्याम पांडेय ने कह कि घटना दिल दहलाने वाली मानवता को शर्मशार करने जैसी है। पीड़िता के पति का भौजाई से अवैध संबंध था। जिस कारण यह घटना प्रथम दृष्टिया होना प्रतीत होता है। मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह भेज दिया गया है। इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *