Breaking news: दो हजार के नोट पर RBI का बड़ा फैसला, 30 सितंबर तक जमा करें नोट

0

Last Updated on May 19, 2023 by Gopi Krishna Verma

RBI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

नई दिल्ली। यदि आपके पास दो हजार रुपए का नोट है तो जरा संभल कर। 2000 रुपए के सबसे बड़े नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 2000 रुपये का नोट लीगल तो रहेगा, लेकिन इसे चलन से बाहर कर दिया जाएगा। दो हजार का नोट 2016 में नोटबंदी के बाद से मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे और इनकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 1000 रुपये के नोट की जगह 2000 का नोट जारी किया था। आरबीआई ने 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद करा दी थी। RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि 23 मई, 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक इन नोटों को जमा कर सकते हैं। एक बार में केवल बीस हजार रुपए की मूल्य वाले नोट ही बदले जाएंगे।

छह वर्ष पहले पांच सौ व हजार के नोट हुए थे बैन:

आज से 6 साल पहले यानी 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के 15.52 लाख करोड़ रुपए अर्थव्यवस्था से बाहर हुए। फिर एंट्री हुई 500 रुपए के नए और 2000 रुपए के बड़े नोट की। इनमें से 500 वाले नोट तो मार्केट में हैं, लेकिन 2000 वाले गायब हो गए। देश में साल 2017-18 के दौरान 2000 के नोट सबसे ज्यादा चलन में रहे। तब बाजार में 2000 के 33,630 लाख नोट थे, जिनकी संख्या साल दर साल कम होती गई।

किन कारणों से सरकार ने बंद किया दो हजार के नोट: अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *