महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत: डॉ. बरनाबास हेंब्रम

0

Last Updated on May 10, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह शहर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमकार पासवान एवं संचालन हरिश्चंद्र भारती ने किया। मुख्य अतिथि बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बरनवास हेम्ब्रोम एवं विशिष्ट अतिथि अंबेडकर भवन सह पुस्तकालय संचालन समिति अध्यक्ष जनार्दन पासवान उपस्थित थे।

उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर बरनाबास हेंब्रम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। महिलाएं अपनी परिश्रम के द्वारा लोहा मनवा सकती है‌। विकास के लिए एवं आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं की भागीदारी यह हम होती है। महिलाएं घर बैठे चूड़ी एवं बाला बनाकर जीवनको उपार्जन करने में बहुत ही सुनहरा अवसर है।इस अवसर को सभी महिलाओं को अपनाना चाहिए । इनके द्वारा निर्मित चूड़ी एवं बाल बहुत ही सुंदर है।

जनार्दन पासवान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जितनी भी हमें सहयोग की जरूरत पड़े वे हर समय सहयोग के लिए तैयार है। जब महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तभी हम पुरुषों को भी मजबूत होने में सहयोग करेगी। जिस चूड़ी एवं बाला को हम ऊंचे कीमतों पर बाजारों में खरीदते हैं। आज वह स्वयं महिलाएं बना करके कम दामों में लोगों को देने का कार्य कर रही है। यह मिशन जन कल्याण के द्वारा किए गए बहुत ही सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार महाली के हाथों रूबी देवी सरिया, नीलम देवी जमुआ, ममता देवी डाडी़डीह, रीता देवी सरिया, नेहा देवी बडडीहा को बेहतर कार्य करने को लेकर समान पत्र देकर एवं महिला ट्रेनर रीना राय एवं मनीषा कुमारी ने माला पहनकर सभी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शांति देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, ज्योति कुमारी, अर्चना देवी, कौशल्या देवी, कांति देवी, दुलारी देवी, अंजली देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *