कांग्रेसियों ने नेहरू का मनाया 60वीं पुण्यतिथि

0

Last Updated on May 27, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह ज़िले में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के 60वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।

मौके पर उपस्थित कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रदेश महासचिव डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भारत को विकसित करने में पंडित नेहरू ने अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने ही भारत के कौने-कौने में आधुनिक फैक्ट्री का निर्माण कराया था और विकास के नए आयाम गढे थे। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, कृष्णा सिंह, प्रो. मंजूर अंसारी, सुजीत मंडल, राजीव रंजन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *