मंगल को सब मंगल होगा, देश में आएगा नया सवेरा : विजय चौरसिया

0

Last Updated on June 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

सूबे के 14 सीटों के साथ होगा 400 पार

जमुआ। मंगल को सब मंगल मंगल होगा। वैसे भी यह रामभक्त हनुमान का दिन है। रामभक्त नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश जहां 400 के पार होगा। वहीं बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व कारण झारखंड की 14 की 14 सीटें भी श्री राम के चरणों में अर्पित होगी।

उक्त बातें भाजपा नेता विजय चौरसिया ने सोमवार को जमुआ में कही। कहा कि आज देश किसी भी संशय में नहीं है। चारो ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व का डंका बज रहा है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति के दंश से ऊपर नहीं उठ पा रहा है। राज्य में विपक्ष की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनके नेता एक एक कर सलाखों के पीछे जा रहे हैं। झारखंड समेत जहां जहां विपक्ष की सरकारें हैं वहां-वहां भ्रष्टाचार का साम्राज्य हो गया है। लूट की बजारें सज गई हैं।

विपक्षी नेताओं की तिजोरियों और घरों से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। जनता के हक और पसीने के पैसे से ये अपने राजमहल सजा रहे हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का डंका न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बज रहा है। पूरी दुनियां के नेता मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कायल है। आतंकवाद और अलगाववाद का नारा देने वाले लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं या मुख्यधारा में आ रहे हैं। देश शांति से प्रगति की राह में अग्रसर है। विकास के नए-नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। देश आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी से मुक्त हो चुका है। गरीबों के लिए मुफ्त अनाज, आवास, शिक्षा, चिकित्सा और पेंशन की व्यवस्थाएं हो चुकी है। देश अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर सामरिक सुरक्षा में नित्य नये नये माइल स्टोन तय कर रहा है।

दूसरी ओर विपक्ष के फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। ऐसी परस्थिति में देश के मतदाताओं ने सारे पहलुओं को समझ कर भाजपा की झोली में भरपूर वोट दिया है। मतदाताओं ने बगैर किसी भ्रम में आए मोदी के लिए और इस देश की सुरक्षा समृद्धि के लिए दिल खोल कर वोट किया है। भाजपा नेता ने कहा कि इसलिए वे कहते हैं कि यह एक्जिट पोल भी भाजपा के आंकड़े के सामने पीछे न छूट जाए। कहीं यह आंकड़ा 500 के करीब न पहुंच जाए। कहा जो भी होगा अविश्वमरणीय होगा। विपक्ष वालों को भी सिख मिलेगी कि अपने स्वार्थ के लिए यह बेईमानों के गठजोड़ को जनता खूब समझती है।

यदि भारत के लोगों के दिलों में राज करना है तो बगैर किसी तुष्टीकरण के पॉजिटिव पॉलिटिक्स करनी होगी। जनता और देश के प्रति समर्पण का भाव रखना होगा तभी आप इस देश में राजनीति कर सकते हैं नहीं तो आपके लिए भारतीय राजनीति में कोई जगह है हीं नहीं।भाजपा नेता ने कहा कि मंगल का दिन देश के लिए दीपावली और होली दोनों का दिन है। मंगल को देश जीतेगा, हर भारतवासी जीतेगा, भाजपा जीतेगी। भारत माता की जय-जयकार होगी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *