भाजपा की जीत का लिया था व्रत, रिजल्ट के बाद चौरसिया ने भोलेनाथ को किया बाल अर्पित

0

Last Updated on June 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। उम्मीदवार और दलों के खेवनहार को यह महसूस भी नहीं होता है कि उसके समर्थक उसकी जीत को लेकर कितने संजीदा और गंभीर होते हैं। समर्थक और कार्यकर्ता अपने नेता और अपने दल की जीत के लिए कैसे कैसे वर्त लेते हैं।

कोडरमा लोकसभा में भाजपा और उसके उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी की जीत के लिए भी उनके समर्थक ने अनूठे वर्त रखे। अपने लंबे काल के पत्रकारिता जीवन को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पत्रकार विजय चौरसिया ने भी कुछ ऐसा ही व्रत लिया था। विजय चौरसिया ने यह व्रत लिया था कि जब उनकी पार्टी के उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी की जीत होगी तो वो अपने सर के बाल महादेव के चरणों में अर्पित करेंगे।

बीते मंगलवार को लोकसभा चुनाव की गिनती के बाद जब अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में रिजल्ट आया। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी इंडी गठबंधन के विनोद सिंह को 3 लाख 77 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दिया।

विजय चौरसिया ने अपने प्रण(शपथ) के अनुसार बुधवार को प्रखंड के आध्यात्मिक केंद्र झारो नदी में जाकर विधिवत् अपने सर के बाल को महादेव के चरणों में अर्पित किया। कहा कि इस दिव्य स्थल से उनका नाता बचपन से है। वे जब भी जीवन में किसी मुश्किलात में रहते हैं तो झारो बाबा उनकी मदद करते हैं। उन्होंने मन्नत मांगी और बाबा हमेशा उसे पूरा करते हैं।

बताया लोकसभा चुनाव से महज चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के कुशल नेतृत्व, सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और मंत्री अन्नपूर्णा के प्रेरणा से वे सपत्नीक भाजपा में शामिल हुआ था। उस समय तरह-तरह की बातें हो रही थी। अन्नपूर्णा देवी की जीत को लेकर लोग संशय बनाए हुए थे। उनका प्रथम उद्देश्य था कोडरमा में पार्टी की जीत करवाना। उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग के साथ ही जितना ज्यादा पार्टी हित में कार्य कर सकता था किया। साथ ही उन्होंने यह मन्नत भी ली थी कि यदि कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी की जीत होती है तो वे झारो नदी आकर अपने सर के बाल को महादेव के चरणों में अर्पित करेगा। उनकी मन्नत बाबा ने पूरी की और उसने इसी निमित्त आज अपने सर के बाल को वहां अर्पित किया। उन्हें आशा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश फिर से निर्बाध गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। देश में खुशहाली बनी रहेगी। भारत माता का डंका पूरे विश्व में बजता रहेगा।

अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में कोडरमा क्षेत्र का भी निर्बाध विकास होगा। आने वाला विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का डंका बजेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी फिर से सूबे के मुख्यमंत्री बनेंगे। झारखंड में फिर से नया सवेरा आएगा। कमल खिलेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *