बिरनी: घर की छत मरम्मत करने चढ़े व्यक्ति का फिसला पैर, गिरने से मौत, पूर्व विधायक ने जताया दुःख

0

Last Updated on June 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के तुलसीटांड पंचायत के ग्राम तुलाडीह निवासी रामदेव महतो उम्र लगभग 55 वर्ष का घर के छत से गिरने से अकास्मिक निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त किया।

बिरनी अंचलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद हो इस पर विमर्श किया गया।

आपको बता दें कि मृतक रामदेव महतो बीते रविवार को घर की मरम्मती करने के लिए छत पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गया था, आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दिया। इस दौरान परिजन गिरिडीह से धनबाद ले जा रहे थे तभी रास्ते में हीं उन्होंने दम तोड दिया।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र को छोड़ गया दोनों पुत्र प्रदेश में रह कर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे हैं। जैसा की ग्रामीणों ने बताया कि आज दोपहर तक पुत्रों के आने के बाद शाम को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राज कुंवर नारायण सिंह, जिबलाल महतो, कार्तिक मंडल, भाजपा पंचायत अध्यक्ष किशुन वर्मा, भाजपा नेता रामकृष्ण वर्मा, सुखदेव पंडित, सतीश शर्मा, खीरी वर्मा धनेश्वर पंडीत, रामचद्र वर्मा, सुखदेव राय, रंजीत प्रसाद वर्मा, सुंदर महतो, अशोक वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *