न्युड विडियो बना बार-बार करता रहा दुष्कर्म, स्थानीय प्रशासन ने नहीं ली सुध तो डीआईजी हजारीबाग से लगाई न्याय की गुहार

0

Last Updated on June 15, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने दुष्कर्म कर पीड़िता का विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ बिरनी थाना प्रभारी, सरिया बगोदर एडीपीओ समेत जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को लिखित आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगाई थी।

जिसमें से अभी तक पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति मंसुर अंसारी की गिरफ्तारी किया गया है। पीड़िता ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो आरोपी वकील अंसारी एवं इसराइल अंसारी अभी भी गांव में खुलेआम घूम रहा है और जान से मारने कि धमकी भी दे रहा है। दोनों आरोपी बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो गांव का रहने वाला है।

आपको बता दें कि अगस्त 2022 कपिलो निवासी। मंसूर अंसारी, वकील अंसारी एवं इसराइल अंसारी ने नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में जब महिला को होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी, तब पता चला कि उक्त लोगों ने उसके दुष्कर्म किया है।

आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया था। उसके बाद आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म के साथ-साथ दो से तीन लाख के जेवरात व रूपए भी ले लिए पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगर इसी तरह से आरोपी खुलेआम घूमता रहा तो हमारे परिवार के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *