साहु समाज ने बैठक कर दो भाईयों के वर्षों के विवाद को सुलझाया

0

Last Updated on June 20, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। बुधवार को जमुआ प्रखंड के साहू धर्मशाला जमुआ मे साहू समाज जमुआ विधान सभा कोर कमेटी का बैठक साहू समाज जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष राजकुमार साहू की अध्यक्षता मे किया गया।

मंच संचालन संगठनमंत्री सुरेश साहू ने किया। संयुक्त सचिव पंकज साहू ने बैठक मे उपस्थित लोगों को कहा की लड़ाई-झगड़ा करने से काफी नुकसान होती है मित्रता की भावना आभाव हो जाता है। दुश्मनी का रूप धारण हो जाता है। मुकदमा होने से समय खर्च और परेशानी होती है। हमलोग को आपस मे भाईचारा बनाकर रहना चाहिए। जिसमे पूर्व से प्राप्त आवेदन पोबी निवासी प्रथम पक्ष द्वारिका साहू द्वितीय पक्ष हेमलाल साहू दोनों के पिता स्वर्गीय अगणु साहू के बीच लगभग पांच साल से आपसी विवाद चल रहा था।

समाज के गणमान्य लोग बैठक मे उपस्थित होकर दोनों पक्षों का एक दूसरे पर लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप सुन कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर और दोनों पक्षों के आपसी सहमती से विवाद को सुलह समझौता किया गया। चल रहे लगभग पांच साल का विवाद को सुलह किया गया। दोनों भाई समाज के द्वारा दिए गए निर्णय से संतुष्ट है। दोनों भाई को आपसी विवाद सुलह करते हुए पुरानी बात को भुलाते हुए आपस मे भाईचारा बनाकर् रहने की बात भी कही गई।

विवाद को सुलह करने मे अहम भूमिका जमुआ सदर अध्यक्ष अशोक साहू, मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, नवडीहा मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, देवरी प्रखंड अध्यक्ष छोटू साहू, राधेश्याम साहू, सूरज साहू, पोबी पंचायत अध्यक्ष बासुदेव साहू, साहू समाज जमुआ विधान सभा कोर कमेटी के सदस्य रुपनारायण साहू, त्रिभुवन साहू, रामाचंद साहू, सुरेश साहू रामजी साहू, बैकुंठ साहू, सुखदेव साहू, बाबूचंद साहू ने निभाया।

उक्त अवसर पर अर्जुन साहू, नारायण साहू, जीबलाल साहू और दोनों पक्ष से आए सम्मानित स्वजाति बंधु उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *