तिसरी: नि:संतान दंपति ने बिमारी से तंग आ की इहलीला समाप्त

0

Last Updated on June 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। तिसरी में पेट्रोल पंप के समीप होम्योपेथिक डाक्टर श्याम सिन्हा और उनके पत्नी का शव संदेहास्पद स्थिति ने उनके घर के एक कमरा में पाया गया।

दोनों के शव से काफी बदबू आ रही थी। शव की स्थिति देख दो-तीन दिनों पहले दोनों पति-पत्नी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों के अनुसार बदबू दो दिन से आने की बात कही जा रही है।पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

बताया जाता है की मृतक डाक्टर श्याम सिन्हा और उनके पत्नी की कोई संतान नहीं है। अपने छोटा भाई रामू सिन्हा बगल में रहते है। बदबू जब बढ़ने लगी और दो दिन से भैया-भाभी घर से नही निकलने पर उनका घर छत से झांक कर देखा तो एक कमरा में दोनों का शव पड़ा हुआ था। डाक्टर श्याम सिन्हा कमरा के चोखट के पास और उनके पत्नी पलंग में पड़ी हुई है। शव काफी खराब हो गया था। फर्श पर खून फैला हुआ पाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आर्थिक तंगी और पत्नी की तबियत खराब से परेशान रहते थे। पहले कई बार परेशानी से निजात पाने हेतु पति-पत्नी ने जहर खा कर एक साथ इहलीला समाप्त करने का कयास लगाया जा रहा है।

बताया गया की मंगलवार को बाजार से माजा ड्रिंक मंगाया गया था। ओर मंगलवार रात के बाद किसी ने दोनों को बाहर में नहीं देखा है।

तिसरी थाना एसआई रोशन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेने हेतु तैयारी की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *