मानसून के दस्तक से किसानों के खिले चेहरे

0

Last Updated on June 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले में शुक्रवार को मानसून की दस्तक से पहली बारिश ने लोगो को उमस भरी गर्मी से मिली राहत। जिले में मॉनसून की पहली बारिश हुई। कुछ इलाकों में झमाझम तो कुछ स्थानों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

वहीं लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। हालांकि दोपहर में धूप निकली और लोगों ने उमस महसूस की। दोपहर ढलने के बाद आसमान में बादल घिर आये। वही शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वही मॉनसून के प्रवेश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 16 जून को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के करीब बना हुआ है।

आज मौसम साफ रहा है, सुबह से ही कड़ी धूप लोगों को परेशान करने लगी थी तापमान में गिरावट होने के बाद भी दोपहर में गर्मी ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान में हल्के बादल के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इधर बारिश होने से किसानों में खुशी देखी गई। किसानों ने राहत की सांस ली है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *