मोदी के मन की बात पर कार्यक्रम आयोजित

0

Last Updated on June 30, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह ज़िले में बेंगाबाद मंडल कार्यालय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहली मन की बात कार्यक्रम आयोजन ज़िला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के नेतृत्व में किया गया। वहीं लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात कार्यक्रम के समापन के पश्चात अपने संबोधन में अध्यक्ष मुनिया देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि ने प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में लोकल को वोकल बनाने के लिए जोर दिया है। साथ ही पर्यावरण के दृष्टिकोण से एक पौधा लगाया जाए इस पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने मां सम्मान के लिए एक पेड़ मां के नाम को लेकर कार्यक्रम के तहत घर-घर तक पहुंच कर हम पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं।साथ ही इस माह के 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया हम अपने स्वास्थ्य को योग के माध्यम से और बेहतर बना सकते हैं; इसलिए हम प्रतिदिन आधे घंटा योग करें और निरोग रहे। हम प्रगतिशील भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाना होगा।

मौके पर उपस्थित ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश पोद्दार, पूर्व प्रमुख और जिला मंत्री भाजपा रामप्रसाद यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *