एलआईसी भारत की सबसे सुदृढ़ और मजबूत वितीय संस्थान है: हेमंत मिश्रा

0

Last Updated on July 3, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह एलआईसी ज़िला कार्यालय में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई का वार्षिक आम सम्मेलन एलआईसी शाखा परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा एवं मंडलीय महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में तथा मंडलीय कोषाध्यक्ष विजय चौबे अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत महान विभूतियो को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात शाखा सचिव धर्म प्रकाश के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किया गया। उन्होंने प्रतिवेदन के माध्यम से कहा कि देश में अमीरी और गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही है जो चिंतनीय है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढी है। एलआईसी एक मजबूत वित्तीय संस्थान है जो देश के आधारभूत संरचना के विकास में निवेश करती है तथा देश के लिए एक मजबूत वित्तीय स्तंभ का काम करती है।

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के 74 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडलीय महासचिव ने कहा कि हमारा संघ प्राकृतिक असंतुलन पर गहरी चिंता व्यक्त करता है तथा इस असंतुलन को दूर करने का सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण ही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल में 20 छायादार पेड़ लगाया गया।
आगामी वर्ष के लिए सर्वसम्मति से संजय शर्मा को अध्यक्ष तथा धर्म प्रकाश को सचिव पुनः बनाया गया।

मौके पर अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, श्वेता को संयुक्त सचिव ,डेनियल मरांडी तथा कुमकुम वाला वर्मा को उपाध्यक्ष ,प्रवीण हांसदा को कोषाध्यक्ष एवं उमानाथ झा प्रीतम कुमार मेहता तथा अभय कुमार को संगठिनीक सचिव बनाया गया।धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम में विजय कुमार,अनुराग मुर्मू,राजेश कुमार उपाध्याय, विजय कुमार, उमानाथ झा कुमकुम वाला वर्मा, डेनियल मरांडी ,विनय कुमार, राजेश कुमार, देवनाथ, प्रवीण कुमार हांसदा, अनिल कुमार वर्मा, नीतीश कुमार गुप्ता, सुकृति बर्मन, श्वेता ,अंशु कुमारी सिंघानिया, श्वेता कुमारी , प्रीतम कुमार मेहता,कुलजीत कुमार रवि प्रभास कुमार शर्मा, गौरव कुमार सिंह ,नीरज कुमार सिंह, माहेश्वरी वर्मा ,अरविंद मुर्मू, अभय कुमार ,संजय कुमार शर्मा, प्रदीप प्रसाद प्रदीप कुमार पंकज कुमार सहित तमाम कर्मचारी और दैनिक भोगी कर्मचारियों ने भाग लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *