भाजपा नेता विनय सिंह ने ग्रामीणों से जानी उनकी समस्याएं

0

Last Updated on July 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह सह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा
भाजपा के द्वारा गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह, कुडको एवं बदगांवा पंचायत के विभिन्न गांव हरलाडीह, माधोपुर, अंबाटांड बेलकतरी, कुंडक़ो, राजपुरा, सोबरनपुर आदि गांवों में जनसंपर्क एवं एकल अभियान द्वारा संचालित एकल विद्यालय का भर्मण किया।

वहीं आचार्य संच प्रमुख एवं कुडको पंचायत के भाजपा बूथ अध्यक्ष से संपर्क किया गया। इस क्रम में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा बताया गया की कई स्थानों पर सड़क की स्थिति दयनीय है साथ ही माधोपुर, राजपुरा आदि गांव में पानी की काफी दिक्कत हो रही है। वहीं नल-जल योजना का काम सुचारू ढंग से नहीं होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल का लेयर नीचे रहने के कारण पानी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी मरम्मत आवश्यक है संबंधित जनसमस्याओं से संबंधित ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त किया जाएगा। साथ ही तदअनुसार संबंधित विभाग से संपर्क कर उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक उमाशंकर वर्मा जिला खेल एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रभारी देवनाथ महतो, ग्राम स्वराज प्रशिक्षण प्रमुख अशोक महतो, पीरटांड़ प्रखंड उप प्रमुख महेंद्र महतो भाजपा नेता राजेंद्र महतो, संजय महतो पूर्व मुखिया, भाजपा नेता दीनदयाल सेन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *