सात जुलाई को होने वाले अभिनंदन विजय संकल्प सभा की तैयारी में जुटे भाजपाई

0

Last Updated on July 6, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार गिरिडीह विधानसभा का 7 जुलाई, 2024 को टाउन हॉल गिरिडीह में होने वाले अभिनंदन विजय संकल्प सभा की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को किसान प्रशिक्षण भवन कठवारा पीरटांड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सहित कमेटी एवं पीरटांड मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।

उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा सह कार्यक्रम के सह संयोजक द्वारा बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सहित कमेटी के सम्मानित सदस्यों एवं शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक तथा चुनाव कार्य में लगे। उनसभी लोगों को अभिनंदन के साथ सम्मानित किया जाएगा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित होंगे।

कार्यक्रम में मिहिर तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, कुंदन पंडा, सुरेश मरांडी, मिथिलेश तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता इंजीनियर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए श्याम प्रसाद जिला उपाध्यक्ष के द्वारा बताया गया की यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा प्रारंभ कराए गए पर्यावरण की दृष्टिकोण से वृक्षारोपण 6 जुलाई को मंडल एवं बूथों पर उन सभी के प्रेरणा स्रोत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर पुष्पांजलि करते हुए जिला कार्यालय हरिचक में होने वाले संगोष्ठी में भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही शरद भगत, मुन्ना उपाध्याय द्वारा बताया गया की 20 जुलाई को भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह की रांची आगमन के दौरान प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य जिले में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री अपेक्षित है।

कार्यक्रम के जिला कार्य समिति सदस्य बबलू शाह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मंडल महामंत्री संतोष राणा एवं अरविंद बर्नवाल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष अभय सिंह द्वारा किया गया। साथ ही बैठक में आए सभी बूथ अध्यक्षों एवं कमेटी के लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुमाहरलालो के मुखिया सुभाष कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता, संजय सोरेन, महिला मोर्चा के रेखा कुमारी, भवानी कुमारी, रिंकी देवी, बैकुंठ प्रसाद, शमशाद अली, भोला वर्मा, जीवालाल प्रसाद, बालेश्वर यादव सहित सैकड़ों लोग थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *