मोदी के ट्वीट का ट्रांसलेट गुगल के पास भी नहीं, अर्थ जानने के लिए परेशान रहे लोग
Last Updated on July 1, 2023 by Gopi Krishna Verma
शुक्रवार को मोदी ने किस भाषा में ट्वीट किया, जिसकी चर्चा सभी कर रहे हैं?

एक नज़र-
- गुगल ट्रांसलेट भी मोदी के ट्वीट को ट्रांसलेट करने में असफल।
- लोगों को लगा हैक हो गया प्रधानमंत्री का ट्विटर हैंडल।
- मोदी ने संथाली भाषा के ओल चिकी लिपि में किया था ट्वीट।
- मोदी देश के हर भाषा में करते रहते हैं ट्वीट।
- लोगों को मोदी का यह अंदाज आ रहा खुब पसंद।
- संथाली देश के झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के कुछ हिस्सों में आदिवासियों द्वारा बोली जाती है।
- मोदी ने संथाली में ‘हुल दिवस’ की दी थी देशवासियों को बधाई।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसी भाषा में दी बधाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सोशल मीडिया में इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे। दरअसल, पीएम ने जिस वर्तनी का इस्तेमाल कर ट्वीट किया वह ज्यादातर लोगों के पल्ले नहीं पड़ा। हालांकि, इसके थोड़ी ही देर बाद पीएम ने एक और ट्वीट किया। यह ‘हूल दिवस’ को लेकर था। पीएम ने ‘हूल दिवस’ पर आदिवासी समाज के वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन किया। कई लोगों ने पहले वाले ट्वीट को उसके साथ कनेक्ट किया। दरअसल, पीएम मोदी का यह ट्वीट संथाली भाषा में था। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को यह समझ नहीं आया। संथाली भाषा में प्रधानमंत्री के ट्वीट करते ही इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि आखिर यह किस भाषा में है।
कई यूजर्स ने ऐसी अटकल जताई कि कहीं पीएम का अकाउंट तो नहीं हैक हो गया है। हिंदी में इस ट्वीट के बाद कई लोगों को समझ आ गया कि पहला ट्वीट संथाली भाषा में था। पीएम ने बाद में इसका अनुवाद किया। प्रधानमंत्री का यह अंदाज कई लोगों को काफी पसंद भी आया।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भी संथाली और हिंदी भाषा में ट्वीट कर ‘हुल दिवस’ की लोगों को बधाई दी है।