भाजपा नेता विनय सिंह ने पार्टी के ही संत कुमार ललू के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

0

Last Updated on July 15, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत कुमाहरलालो, नावाडीह एवं चिरकी पंचायत सेवानिवृत्ति इंजीनियर सह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता संत कुमार ललू के साथ विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क किया गया।

जनसंपर्क के क्रम में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की कठवारा में भाजपा पीरटांड मंडल महामंत्री अरविंद चंद्र बरनवाल, बबलू तिवारी, अमर तिवारी, दिगंबर वर्मा सहित अन्य से संपर्क किया।

इधर गिरिडीह प्रखंड के पालमो पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव के छोटे भाई विनय यादव जो स्वास्थ्य विभाग पीरटांड़ में कार्यरत थे। उनके आकस्मिक निधन होने पर उनके दाह-संस्कार बडाकर नदी में शामिल हुआ। कुछ दिन पूर्व हुए नावाडीह पंचायत के घोरबाद निवासी भाजपा पीरटांड़ मंडल उपाध्यक्ष जीव लाल पंडित की माता के देहांत होने पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया शोकाकुल परिवार से मिले। इस क्रम में चिरकी में जनसंपर्क करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बबलू साहू, मो समसाद, पवन कुमार उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *