प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की जिलास्तरीय बैठक झारखंडधाम में संपन्न

0

Last Updated on July 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की जिलास्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय प्रज्ञा केंद्र संचालकों की जिला स्तरीय बैठक रविवाद को झारखंडधाम में हुई।

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के प्रज्ञा केंद्र संचालक बैठक में पहुंचे। बैठक में विभिन्न जगहों के प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। निर्णय लिया गया कि सरकार से सात हजार चार सौ पचास रुपए मिलना है जबकि 2450 रुपए ही मिलता है। यह भी कहा गया कि जिला पंचायती राज विभाग द्वारा जो पत्र जारी होता है वह प्रज्ञा केंद्र तक नहीं पहुंचता।

कहा गया कि पंचायतों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में लोगों को दिक्कतें होती है। कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालकों के प्रति सरकार नरम दिल नहीं है।

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष शुभंकर गुप्ता ने किया जबकि संचालन प्रखंड़ अध्यक्ष जमुआ गुलशन कुमार ने किया।

बैठक में संघ के जिला सचिव हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपसचिव कुर्बान आलम जमुआ के प्रखंड़ अध्यक्ष गुलशन कुमार, सचिव संजय कुमार के अलावे पंकज कुमार, धनंजय कुमार सहित सभी 13 प्रखंड़ों के प्रखंड अध्यक्ष शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *