गिरिडीह व जमुआ सीट राजद के लिए पुरानी व्यवस्था और धरोहर

0

Last Updated on July 22, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। ज़िले में जमुआ विधान सभा से राजद की सीट तय माना जा रहा है इस संबन्ध में गिरिडीह राजद जिला युवा राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम, प्रदेश सचिव गिरेन्द्र यादव रामकिशन यादव, मंटू यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरिडीह एवं जमुआ सीट राजद के लिए पुरानी व्यवस्था और धरोहर है।

आधिकारिक तौर पर गिरिडीह एवं जमुआ विधान सभा क्षेत्र राजद के लिए सुरक्षित रहेगा और इंडिया गठबन्धन से राजद पार्टी चुनाव लड़ेगी।
इसके लिए जिला से राज्य तक के लिए सूचना दे दी गई है।


हालांकि प्रत्याशी का नाम अभी तक गठबन्धन से तय नहीं हुआ है बहुत जल्द इंडिया गठबन्धन के आलाकमान के निर्णय पर प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषणा की जाएगी।
लेकिन कुछ लोग हवा में तीर चला रहें हैं और अपने आप को प्रत्याशी घोषित कर सस्ती लोकप्रियता के समंदर में हाथ पैर मार रहे हैं जो बिल्कुल बेवकूफी और अप्रासंगिक है।


जमुआ विधान सभा चुनाव में राजद का प्रत्याशी अभी छुपा रुस्तम है समय पर एनडीए को चौंकाने वाला प्रत्याशी का खुलासा होगा।
राजद का कारवां बनता जा रहा है निश्चित तौर पे गिरिडीह जमुआ सीट पर राजद की जीत होगी।
सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसके लिए क्षेत्र में जन सम्पर्क शुरू कर दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *