क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक नागेंद्र महतो आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू

0

Last Updated on July 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान गादी पंचायत में राशन वितरण की समस्याओं को लेकर आमजनों से बात किया।

आपको बता दें कि विगत माह जन वितरण प्रणाली विक्रेता भूपति महतो की मृत्यु के पश्चात प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा भूपति महतो से संबंधित कार्डधारियों को मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह ग्राम नगलो में जोड़ दिया गया था। जिसमें कार्डधारियों को अप्रैल माह का राशन भी मिला था। परंतु अगले माह उक्त कार्डधारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेता तिलकधारी महतो ग्राम पेशम के पास स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे गादी पंचायत के ग्राम नगलो, कुरवाटांड़, खेसरो, बसगना से ग्राम पेशम की दूरी लगभग पांच किलो मीटर है। जिससे स्थानीय कार्ड धारियों को राशन प्राप्त करने में काफी दूरी एवं कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस समस्या को लेकर स्थानीय कार्डधारियों ने बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो को अवगत करवाया। इस बीच पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी गिरिडीह से फ़ोन से वार्ता कर राशन कार्डधारियों की समस्याओं को रखा एवं इस समस्या को हल करने के लिए पहल करने का आग्रह किया। कार्डधारियों को पुनः जहां राशन मिल रहा था, कार्डधारियों को राशन वहीं मिले इस पर बात किया।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने अपना समस्या रखा। वहीं पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिए।

मौके पर भाजपा नेता देवनाथ राणा, मुखिया राज कुंवर नारायण सिंह, पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, राम किशुन वर्मा, महादेव महतो,दसरथ महतो, दिवाकर वर्मा, श्री राम वर्मा, बहादुर महतो, ज्ञानचंद वर्मा, सहदेव महतो, किशोर महतो, हूरो महतो, विवेक कुमार वर्मा, गंगो महतो, सहित सैकड़ों कार्डधारी महिला-पुरुष मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *