भाजपा मंडल कमिटी बैठक में 28 को पीएम की मन की बात सुनने को लेकर बना खाखा

0

Last Updated on July 26, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह विधानसभा पूर्वी भाग मंडल अंतर्गत प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार मोहनपुर पंचायत भवन में मंडल के उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में मंडल कार्य समिति की बैठक किया गया।

वहीं कामकाजी बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभारी चुन्नू कांत के द्वारा विधिवत सभी 12 पंचायत की समीक्षा के साथ सभी पंचायत में 28 जुलाई को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने एवं बूथ कमेटी की बैठक की सफलता को लेकर बैठक किया गया।

सर्वसम्मति से मंडल स्तर पर तीन पंचायत स्तर तीन संयोजक एवं सहसंयोजक चयनित किया गया। इधर सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह एव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कान्त के द्वारा बताया गया की निर्धारित तिथि को मन की बात सुनकर सभी बूथ कमेटी का समीक्षात्मक बैठक किया जाएगा।

इधर भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि बूथ कमेटी के सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख सहित अन्य संगठन के विषयों पर विचारोपरांत सभी लोगों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर जिम्मेवारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंन्हा द्वारा किया गया।

मौके उपस्थित भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष रंजीत राय, मंडल के पालक सुनीत सिंह, पप्पू , भाजपा युवा जिला अध्यक्ष रनजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक पंडित, अजीत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राज किशोर, अजीत शर्मा, बसंत राय, वीरेंद्र राय, दिलीप मरीक, विनोद राणा, गौतम तिवारी, परशुराम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मंडल कमेटी के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक शामिल उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *