राज्य सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन

0

Last Updated on August 1, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरंडी के निर्देशानुसार राज्य के दमनकारी नीतियों एवं हिटलर शाही के विरोध में भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में गिरिडीह जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन एवं आक्रोश रैली आयोजित किया गया।

वहीं ज़िलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मा. विधायकों के द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई को जनता एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में विधायकों को बंद कर दिया। इसी दौरान सभागार में बिजली काट दी गई एवं पानी भी बंद कर दिया गया एवं मार्शल के द्वारा अभद्र व्यवहार कराया गया। उन्होंने कहा कि आज पुनः झारखंड सरकार के इसारे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 19 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा को अपने प्रवास के क्रम में सरकार की दमनकारीनीतियों एवं हिटलरशाही के कारण गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नहीं दी गई।

मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, ई विनय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, ज़िला महामंत्री संदीप डंगाइच एवं सुभाष चंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, ज़िला मंत्री नवीन सिन्हा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रंजित कुमार राय, अनु. जाति मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रणबहादूर पासवान, विनीता कुमारी, शालिनी वैशिख्यार, उषा कुमारी, मिथुन चन्द्रवंशी, हरमिन्दर सिंह बग्गा, समेत भाजपा के कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *