भाजपा नेता विनय सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0

Last Updated on August 1, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा भाजपा मध्य भाग मंडल अंतर्गत सिरसिया पंचायत के हरिजन बस्ती, रजक बस्ती सहित अन्य जगहों पर सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा जनसंपर्क कर जन समस्याओं से अवगत हुए।

जनसंपर्क के दौरान इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त हो रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अवगत कराया गया साथ ही हेमंत सरकार की विफलताओं को बताया गया। श्री सिंह ने बताया की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जनता काफी उत्साहित देखी गयी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की विफलताओं को देखते हुए जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बनायी है। कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास एवं राशन कार्ड नहीं बना है जिसके चलते उन्हें आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। उन्हें प्रज्ञा केंद्र में रजिस्ट्रेशन करा कर सूची देने हेतु कहा गया है ताकि उनकी समस्याओं का निदान कराया जा सके।

मौके पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शशि भूषण प्रसाद, रिंकू कुमार, संजय रजक, सुनील रजक, रोनी कुमार, राजेश रजक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *