एनडीए के साथ एकजुटता से लड़ेंगे चुनाव: राजकुमार राज

0

Last Updated on August 6, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों से अपील की है की झारखंड विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े।

श्री राज ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में समन्वय स्थापित करके एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने से सफलता मिली। उसी तरह झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी आपसी समन्वय दिखानी होगी। कहा अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्ष को फायदा होगा और फिर 5 साल अपने आप को कोसते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है और एक अभिभावक के हैसियत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों को सीटों के तालमेल में समायोजित करना उसका दायित्व है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ है और झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जंतत्रिक गठबंधन के समझौता में चुनाव लड़ेगी। भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे। इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं को अथक प्रयास करना होगा। साथ ही आपसी समन्वय और तालमेल के साथ संयुक्त चुनाव अभियान चलाना होगा।

श्री राज ने कहा शीघ्र ही तमाम दलों के नेताओं से मिलकर इस बात का आग्रह करेंगे। निकट भविष्य में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में होगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *