हेमंत सरकार जनता को कर रही दिग्भ्रमित: रि. ई. विनय सिंह

0

Last Updated on August 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह विधानसभा भाजपा पूर्वी भाग मंडल अंतर्गत पूरनानगर पंचायत में आदिवासी एवं अनुसूचित जाति गांव भुराई में भाजपा पूर्वी भाग मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विश्व आदवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्ति इंजीनियर सह प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा विनय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में विक्रमादित्य क्लासेस मंगलम हॉल गिरिडीह के निदेशक कुमार गौरव सहित उनके सहयोगियों के सौजन्य से छात्र-छात्राओं को उत्साहित करने एवं शिक्षा क्षेत्र में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सैकड़ों आदिवासी एवं अनुसूचित बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप राय द्वारा किया गया। इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को प्राप्त लाभ मिल रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन वितरण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज हेतु 5 लाख की सुविधा सहित अन्य उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को दी गई। उन्होंने राज्य सरकार हेमंत सरकार की विफलताओं को भी बताया गया। साथ में अवगत कराया गया की मंईयां सम्मान योजना एक धोखा है।

बताया गया कि विगत विधानसभा चुनाव 2019 में किए गए झूठे वादे और जनता को दिग्भ्रमित कर जिस प्रकार हेमंत सोरेन सत्ता में आए। उसी प्रकार जनता को पुनः झूठे वादे एवं भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार के झूठे वादे को पूरी तरह समझ चुकी है।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव राम चंद्रवंशी, अमित पासवान, राजकुमार पासवान,प्रेम दास, हीरालाल राम, विनोद राम, प्रेम वासके, फागु दास, प्रयाग दास, बंधु दास, कारू राय, बलदेव दास, कुंदन सिंह राजपूत, निशु सिंह, कुणाल सिंह, यश कुमार सहित भाजपा के सम्मानित दर्जनों नेता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *