झारखंड एकता संघ के बैनर तले कांवरियों की सेवा के लिए कोलकाता में आयोजित की गई शिविर

0

Last Updated on August 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। झारखंड एकता संघ कोलकाता के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोलकाता के तारकेश्वर रोड पर कांशी विश्वनाथ मंदिर के समीप एक दिवसीय निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांवरियों के सेवा के अतिरिक्त निशुल्क पानी, बिस्कुट, फ्रूटी एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

आपको बता दें कि झारखंड एकता संघ कोलकाता झारखंड के प्रवासी मजदूरों का एक संघ है, जो धार्मिक एवं आर्थिक सेवा के लिए तत्पर रहती है।

मौके पर झारखंड एकता संघ के अध्यक्ष सुखदेव महतो, धनेश्वर वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अजय सिंह, रमेश वर्मा, प्रकाश वर्मा, कारू पंडित, अनिल कुमार महतो, मुकेश वर्मा, बालेश्वर पंडित, सुनील वर्मा, राजेंद्र सिंह, सिकेंद्र वर्मा, पंकज वर्मा, रामचंद्र महतो, सुमन कुमार महतो, गणेश रजक, प्रकाश कुमार वर्मा, बसंत वर्मा, मिथलेश सिंह, अंकुश कुमार, सुरेश कुमार महतो, मेघलाल महतो, होरिल महतो के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *