खेल-खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है: मुनिया

0

Last Updated on August 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह ज़िले के गाण्डेय विधानसभा अंतर्गत रशनजोरी पंचायत के ग्राम दुखियाडीह में एक दिवसीय आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी, समाजसेवी मनीष कुमार ने ने किया।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन कर खिलाडियों के प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करने हेतु आयोजक मंडली को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस तरह के खेल खेलने के बाद ही लोग राज्य से लेकर भारतीय टीम तक लोग अपना नाम के साथ अपने जिला का नाम रोशन करते हैं। इधर जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने कहा इतने सुदूरवर्ती छेत्र मैं इस तरह का खेल का आयोजन होना हमारे क्षेत्र के खेल भावना को प्रदर्शित करता हैं।

समाजसेवी मनीष कुमार ने कहा हमारे क्षेत्र मैं प्रतिभा की कमी नही है जरूरत है एक अच्छा मंच देने का। इधर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य मैं आगामी 23 अगस्त को होने वाले युवा आक्रोश रैली मैं अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के बारे मैं जानकारी देते हुए पूरे आयोजक मंडली को बधाई दिए।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनित जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री नवल एंथोनी स्वामी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजू मंडल, आईटी सेल सह संजोजक नीरज कुमार राय, भाजपा नेता महेंद्र वर्मा, कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष नरेश वर्मा, रसनजोरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भागीरथ मंडल समेत सेकड़ो लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *