उद्यान कार्यालय पहुंचे जिप अध्यक्ष, देर से पहुंचे अधिकारी को लगाई फटकार
Last Updated on August 16, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/08/1000581830-1024x576.webp?resize=640%2C360&ssl=1)
गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी ने ज़िला उद्यान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि कुछ शिकायत जिला उद्यान पदाधिकारी वरुण कुमार के खिलाफ लगातार जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी को मिल रही थी। इसी को लेकर सुबह करीब 11बजे जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी औचक निरीक्षण करने जिला उद्यान पदाधिकारी वरुण कुमार के कार्यालय पहुंचीं। वहां पहुंचने के बाद जिप अध्यक्ष ने पाया की अधिकारी की कुर्सी खाली थी। इसके बाद जीप अध्यक्ष मुनिया देवी भड़क गई और सीधे अधिकारी वरुण कुमार को फोन लगा दिया, करीब चार-पांच मर्तबा फोन लगाया; लेकिन उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया। करीब आधे घंटे के बाद अधिकारी ऑफिस पहुंचे जिसके बाद जमकर उन्हें फटकार लगाई गई और कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240519-WA0026-73-724x1024.webp?resize=640%2C905&ssl=1)
इधर जिला उद्यान पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया की वे जिले में दो विभाग के प्रभार में है। जिस कारण दोनों ऑफिस उन्हें देखना पड़ता है।