मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को परेशान करने की है योजना: डॉ. नीरा यादव
Last Updated on August 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। सम्पन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड के 53 विधानसभा सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल करने में सफल रही। यह आंकड़ा विधानसभा चुनाव में बढ़ने वाला है।
उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री सह वर्तमान कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने शुक्रवार की देर शाम जमुआ चौक पर भाजपा कार्यकर्ता मोती कुमार साह के प्रतिष्ठान पर कही।

उन्होंने दो टूक कहा की झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है। पाकुड़, दुमका रांची सहित सभी जिलों में बांग्लादेशी पांव पसार रहे हैं। कहा कि कुछ देश विरोधी लोग ऐसे विदेशी लोगों को पनाह देते हैं। कहा ऐसे लोग देश की प्रगति अमन चैन और खुशहाली को खाता है।