ठनका गिरने से मवेशी मरे, बच्चा घायल

0

Last Updated on July 14, 2023 by dahadindia

सियाटांड़। शुक्रवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोल्हैया में हल्की गर्जन के साथ हुई वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि एक 15 वर्षीय बच्चा बेहोश हो गया। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। घायल शेखर कुमार (पिता पोदार वर्मा) अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए गिरिडीह एक निजी अस्पताल ले गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *