गिरिडीह: सीएम का पुतला दहन के दौरान भाजयुमो व पुलिस के बीच सीएम के पुतले का हुआ छीनाझपटी

0

Last Updated on August 25, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रांची में युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजयुमो के द्वारा 23 अगस्त को सीएम आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस-प्रशासन के द्वारा किये गए लाठीचार्ज, आंसू के गोले, पानी की घटना के विरोध में शनिवार को भाजपा के द्वारा पुरे राज्य में सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गई।

गिरिडीह में भी भाजपा ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे व भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा पपरवाटांड स्थित समाहरणालय के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर सीएम का पुतला फूंका। पुतला जलाने के दौरान पुलिस-प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक हो गई।जैसे ही कार्यकर्ता सीएम का पुतला जलाने लगे तो पुलिस के जवान उनके हाथों से पुतला छीनने लगे, जिसके बाद पुलिस–प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक हो गई। इधर पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था काफी पुख्ता की गई थी।

वहीं पुतला दहन सड़क पर ही किया गया। कार्यकर्ताओं को गेट के अंदर पुलिस के जवानों ने अंदर नहीं जाने दिया। इधर सड़क पर दोनों तरफ से कुछ देर के लिए जाम बनी हुई थी।

मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, चुन्नुकान्त, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो विनीता कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष उषा कुमारी, ज़िला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, शालिनी बेसाखियार, कामेश्वर पासवान, ज़िला मंत्री रंजीत कुमार राय, उप प्रमुख कुमार सौरभ, हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज सिंह नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, संजीव कुमार, मनीष कुमार, सुभाष सिन्हा, सोनिया कोशीक, रीना मंडल, कौलेश्वर वर्मा, अरविंद चंद्र राय, ज्योतिष शर्मा, प्रकाश दास, रंजीत बरनवाल, खिरोधार दास, इनोद साव, आकाश सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *