विजय इंस्टीट्यूट में बैडमिंटन कोचिंग कर रही भूमि एवं पल्लवी का ईस्ट ज़ोन में चयन

0

Last Updated on August 26, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। विजय इंस्टिट्यूट के सचिव राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट ईस्ट ज़ोन जो की 27 जुलाई से 29 जुलाई गिरिडीह के इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें गिरिडीह के काफी खिलाड़ी ने पार्टिसिपेट किया था; लेकिन सिर्फ दो ही खिलाड़ी भूमि एवं पल्लवी जो गिरिडीह के विजय इंस्टीट्यूट में अभ्यास करती है। उनका चयन ईस्ट ज़ोन के लिए हुआ है।

गर्ल्स डबल अंडर-19 में कड़ी मेहनत के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई और वह विजेता रही। विजय इंस्टीट्यूट में काफी समय से बेडमिंटन अभ्यास कर रही भूमि एवं पल्लवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके फाइनल में अपनी जीत हासिल की और गिरिडीह का नाम रौशन की।

गिरिडीह में पहली बार दो गर्ल्स बैडमिंटन खिलाड़ी जिसका चयन ईस्ट ज़ोन में हुआ है। यह गिरिडीह के विजय इंस्टीट्यूट के लिए बहुत गर्व की बात है और आगे भी खेल का बेहतर प्रदर्शन करके राज्य और अपने देश का भी नाम रोशन करेगी।

विजय इंस्टीट्यूट के कोच अमित कुमार तूरी ने बताया कि बैडमिंटन कोचिंग कर रहे सभी खिलाड़ी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और अच्छा परिणाम मिलने की आशा है। भूमि एवं पल्लवी की सफलता पर क्लब के सह सचिव विजय कुमार साहू, बैडमिंटन सेक्रेटरी रोहित कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार सिन्हा, नितेश नंदन, संतोष शर्मा, राजेश कुमार जालान आदि सदस्यों ने भूमि को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *