झारखंड राज्य के सभी मुखिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, गावां में मुखिया संघ की हुई बैठक

0

Last Updated on August 28, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड राज्य के सभी मुखिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसे लेकर गावां प्रखंड के गावां पंचायत भवन में प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया ने भाग लिया।

संघ के अध्यक्ष कन्हाय राम ने कहा कि राज्य वित्त से जो ग्रामीण विकास योजना के लिए जो राशि देना चाहिए वो नहीं दिया गया है। इसके लिए और सात सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के तमाम मुखिया 27 अगस्त, 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और इसी को लेकर 31 अगस्त को रांची में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि विधायक, सांसद को वेतन के साथ पेंशन भत्ता भी दिया जाता है; लेकिन मुखिया को नहीं, केरल में मुखिया को सारी सुविधाएं उपलब्ध है; लेकिन झारखंड सरकार इन सभी मामलों में पीछे है। इसलिए वे लोग इन सभी मांगों को लेकर झारखंड मुखिया संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। झारखंड सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना होगा और जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है वे लोग हड़ताल पर ही रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *