भाकपा माले का मानपुर पिहरा में मिलन समारोह, कई लोग हुए पार्टी में शामिल

0

Last Updated on September 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर में भाकपा का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।नगेशवर रविदास, अजय तुरी, दुलारी देवी एवं राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष ने भाजपा, झामुमो व अन्य दल छोड़ कर भाकपा माले का दामन थामा।

मिलन समारोह कार्यक्रम में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। मिलन समारोह की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवं संचालन सुधीर भुइयां ने किया।

पांच वर्षों के कार्यकाल में स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी का विकास कार्य शुन्य,भाजपा लुट और झुठ की पार्टी हैं: राजकुमार यादव

मिलन समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धनवार पूर्व विधायकर राजकुमार यादव ने कहा की भाजपा लुट और झुठ की पार्टी हैं। यहां के गरीबों को लगातार राशन लुटा जा रहा हैं और भाजपा इस पर चुप हैं। यहां के गरीबों पर जब हमला होता है तो उस पर भाजपा चुप हैं।आज देश में संविधान बदलने की बात करती हैं। आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही हैं इन मुद्दों पर भाजपा चुप हैं।

आज क्षेत्र में ढिबरा बंद हैं,गरीबों का राशन कार्ड नहीं हैं।बाबूलाल मरांडी अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया।

मौके पर 𝐑𝐘𝐀 जिला कमिटी सदस्य संजय दास, लालो भुइयां, पिहरा पूर्वी पंचायत समिति प्रतिनिधि इफ़्तिख़ार आलम,गांधी यादव,सुगदेव यादव उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *