बड़ी ख़बर: पूर्व गाण्डेय विधायक जयप्रकाश वर्मा का 14 सितंबर को होगी भाजपा में घर वापसी

0

Last Updated on September 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के गाण्डेय के निवर्तमान विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा 14 सितंबर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधिवत पार्टी में शामिल होंगे। वहीं जयप्रकाश वर्मा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और जनता सेवा में हमेशा इमानदारी से जनहित में तत्परता दिखाई देते आये हैं।

प्रो. वर्मा ने उन्होंने बताया की कोडरमा लोकसभा सीट से 6 बार रह चुके सांसद जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा के भतीजा हैं। उन्होंने 2014 में गाण्डेय विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर भाजपा से विधायक बने थे जो 2019 तक कार्यकाल रहा जिसके दौरान क्षेत्रों में खुब विकास के कार्य हुआ, उसके बाद पुनः 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित हुए और चुनाव भी लड़ें और थोड़ा अंतराल के वजह से दूसरे स्थान हासिल किए। 2019 में भाजपा छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पार्टी के सदस्या ग्रहण किए। वही पुनः घर वापसी का फैसला लिया और गिला शिकवा खत्म कर के 14 सितंबर को रांची में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में हजारों कार्यकर्ता के साथ घर वापसी करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *