पांचवी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट् प्रतियोगिता 28 से 30 सितंबर तक गिरिडीह में

0

Last Updated on September 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। योगासन स्पोर्ट् संघ की एक बैठक जिला संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान की अध्यक्षता में श्री श्याम मंदिर में की गई। जिसमें आगामी पांचवी राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता जो की गिरिडीह के श्याम मंदिर प्रांगण में दिनांक 28 से 30 सितंबर को होना तय हुआ है। उसकी फाइनल रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में जिला योगासना संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।

गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा में बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी और 100 के करीब ऑफिशियल, कोच और मैनेजर गिरिडीह आएंगे। जिनके रहने की व्यवस्था श्याम सेवा समिति प्रांगण एवं मोदी धर्मशाला में की गई है और प्रतियोगिता का आयोजन श्री श्याम मंदिर प्रांगण में तीनों दिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग को लोग पहले सिर्फ शारीरिक रुप से स्वास्थ्य रहने के लिए करते थे; लेकिन जब से योग को भारत सरकार से खेल के रूप में मान्यता मिल गई है तब से योग को खेल के रूप में खेला जाने लगा है। इसके नियमित ही यह प्रतियोगिता गिरिडीह में पहली बार किया जा रहा है जो की गिरिडीह वासियों के लिए एक अलग ही अनुभव ले कर आएगा।

जिला योगासन संघ के कोषाध्यक्ष एवं योगासनना स्पोर्ट के तकनीकी एक्सपर्ट अमित स्वर्णकार ने बताया की इस प्रतियोगिता को अलग-अलग एज ग्रुप में कराया जाएगा और प्रत्येक एज ग्रुप के चार-चार इवेंट्स होंगे। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला के भी 30 से अधिक खिलाड़ी अपने प्रतिभा को दिखाएंगे और इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खारखंड टीम का प्रतिनिधितव करेंगे। आज के इस बैठक में जिला योगासना स्पोर्ट संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान ने सभी गिरिडीह वासियों से आग्रह किया कि आप सब इस कार्यक्रम में आए और योग की अद्भुत प्रस्तुति को देखे समझे और उसका आनंद ले।

इस कार्यकार को सफल बनाने हेतु आज के बैठक में गिरिडीह योगासन स्पोर्ट संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलन उर्फ फंटा जलान, संरक्षक नवीन कांत सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, उपाध्यक्ष सोनी साहा, कार्यकारिणी सदस्य मुक्त कुमारी रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, अनिल सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, रोहित राय, आकाश स्वर्णकार, उत्तकर्ष गुप्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *