जेएमएम नेता की मनाई गई पुण्य तिथि, उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प
Last Updated on September 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के कुरची में जेएमएम नेता स्वर्गीय कैलाश सिंह का पहला पुण्य तिथि मनाया गया। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने उन्हें नमन किया।

जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित थे।