शहरपुरा के हिंदी शिक्षक सह कवि नेतलाल यादव को मिला हिंदी सेवी सम्मान

0

Last Updated on September 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। जमुआ के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय शहरपुरा के टीजीटी हिंदी शिक्षक नेतलाल यादव अपने कविताओं के जरिए लोगों के दिलों में छाते जा रहे हैं। उनके उत्कृष्ट काव्य रचनाओं ने उन्हें अब सम्मान दिलाना शुरू कर दिया है।

रविवार को उन्हें ‘हिंदी सेवी सम्मान-2024’ से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान हिंदी में उत्कृष्ट कविताओं के लेखन को लेकर देवघर की राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था ‘साहित्य समागम भारत’ के तत्वाधान में न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कव्याभिषेक समारोह में दिया गया।

समारोह में कुल साठ कवियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसमें देश-भर के कवि/कवयित्रीयों ने भाग लिया।कार्यक्रम को तीन सत्र में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र में उद्घाटन, सभी कवियों का सम्मान शॉल, मोमेंटो व सम्मान पत्र दिया गया। द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन अतिथि कविओं का कविता पाठ व तृतीय सत्र- स्थानीय कवियों का कविता पाठ कर समापन किया गया।

कार्यक्रम में साहित्य समागम भारत के संस्थापक व संयोजक रवि शंकर साह, मुख्य अतिथि भू-वैज्ञानिक, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार डॉ. मेहता नगेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *