इनसे सिखें: नवडीहा के संतोष ने बेटी के जन्मदिन पर लगाया पौधा
Last Updated on October 4, 2023 by Gopi Krishna Verma
बेटी के जन्मदिन पर पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20231003135822-edited-scaled.jpg?resize=640%2C400&ssl=1)
सियाटांड़। प्रकृति को बचाने के लिए सरकार अपने स्तर से लगातार प्रयत्नशील है। पर्यावरण के संरक्षण को लेकर लोगों में अब जागरूकता आने लगी है। लगातार हो रही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या लोगों को समझ आने लगी है। अब बच्चों के जन्मदिन पर लोगों ने पौधरोपण करने का बीड़ा उठाया है।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20231003144203-edited-scaled.jpg?resize=335%2C209&ssl=1)
ऐसा ही मामले में बुधवार को जमुआ प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा पंचायत के खुटाबांध गांव में मंजिते कम्प्युटर के डायरेक्टर सह युवा समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा ने अपनी बेटी अदिति श्री के पांचवीं जन्मदिन पर आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा के कैम्पस के बाहर दर्जनों पौधे लगाए। जिसमें कदंब, गोल्डमोहर, महुबनी, आम, आस्ट्रेलियन, नीम, आशोका, बैर, डहुआ, सरीफा, लीची आदि है। उन्होंने पौधा लगाकर उसका देखभाल का जिम्मा उठाने का संकल्प लेते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया। कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में विशेष महत्व है। उनके बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। मनुष्य को थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को हम पैसे देकर भगवान मानते हैं, लेकिन जीवनभर मुफ्त ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधों की कद्र नहीं करते हैं।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20231003140230-edited-scaled.jpg?resize=640%2C400&ssl=1)
इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्यों के साथ ही छात्राओं ने भी पौधरोपण में सहयोग किया।