भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर शिविर का आयोजन
Last Updated on January 8, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला के जमुआ मंडल के चितरडीह मिडिल स्कूल के सामने सदस्यता अभियान को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल संयोजक सुमन सिंहा ने किया।
मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजू देवी और जिला मंत्री रंजीत कुमार राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता हाजरा उपस्थित हुए। बताया गया कि लजमुआ मंडल के 14 शक्ति केंद्र के 76 बूथों में 8000 से अधिक प्राथमिक सदस्य और 150 से अधिक सक्रिय सदस्य बनने का शुरुआत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजू कुमारी के सामने सदस्यता लिया और सभी ने 50 प्राथमिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया। बताया गया कि सभी शक्ति केंद्र में प्रभारी नियुक्त किया गया है जिन्हें 14 जनवरी तक अधिक से अधिक सदस्य बनाने का जिम्मेवारी दिया गया है।

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि पार्टी को एक एक कार्यकर्ता का साथ मिला है तभी पार्टी लगातार जमुआ विधान सभा सीट को जीतते आ रही है इस में सब से बड़ा योगदान पार्टी के कार्यकर्ता का ही है।
गीता हाजरा ने कहा कि महिला को जोड़ने के लिए विशेष रूप से क्षेत्र का दौरा कर के पूरा जमुआ विधान सभा के महिला कार्यकर्ता को सहयोग करने का काम करेगी। जिला मंत्री रंजीत कुमार राय ने कहा कि जमुआ मंडल में 3 दिन का प्रवास कर सभी शक्तिकेंद्र में जा कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम पूरी मंडल टीम के साथ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया।

मौके पर उपस्थित नीलम सिंहा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, राहुल सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अनन्त साव मंडल उपाध्यक्ष, संजीत मोदी, चंद्रदेव यादव, प्रकाश यादव, मुकेश ठाकुर, शंभु यादव, अनूप सिंहा, मुन्ना पांडेय, जयनारायण, पप्पू वर्मा, विवेकानंद कुशवाहा, हर्ष सिंहा, अक्षय अग्रवाल, रंजीत यादव, आशीष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।