गिरिडीह के दीपक श्रीवास्तव ने प्राप्त किया ब्लेक बेल्ट द्वितीय

0

Last Updated on February 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के दीपक श्रीवास्तव ने प्राप्त किया ब्लेक बेल्ट द्वितीय डन साथ ही दीपक श्रीवास्तव ने इंस्टिट्यूट ओफ शोतोकान कराटे युनाइटेड झारखंड की सदस्यता ग्रहण की।

जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला एवं झामुमो क्रीडा मोर्चा के पुर्व अध्यक्ष नुरुल होदा के हाथों द्वारा दीपक श्रीवास्तव को ब्लेक बेल्ट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


दिनांक 8 फरवरी, 2025 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड की ओर से एक बैठक रांची में हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया कि कराटे संस्था इसकू झारखंड को कैसे पूरे झारखंड में विस्तार किया जाए इसी को देखते हुए गिरिडीह के मोहम्मद अली रजा को प्रथम उपाध्यक्ष व दीपक कुमार को उपाध्यक्ष स्टेट कमेटी में नियुक्त किया गया है साथ ही दीपक कुमार को ब्लैक बेल्ट द्वितीय डेन से सम्मानित किया गया है।

दीपक कुमार की इस उपलब्धि में इसकू इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद तारिक व इसकु झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी व अन्य पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिए। साथ ही गिरिडीह जिला के कराटे प्रेमी लोगों ने दीपक श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *