रुद्र महायज्ञ की शोभा यात्रा में उमडा जन सैलाब एक किलोमीटर तक सड़क जाम की स्थिति

0

Last Updated on February 25, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। रुद्र महायज्ञ रेम्बा में मंगलवार की संध्या निकाली गई शोभा यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ता दिखा।एक किलोमीटर तक बेतरतीब भीड़ से सड़क जाम की स्थिति बन गई। व्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से हो रहे इस महायज्ञ में गिरिडीह जिले से ही नहीं, धनबाद, देवघर, हजारीबाग और रामगढ़ से भी लोग भाग ले रहे हैं।

शिव पुराण विशेषज्ञ कथावाचक की कथा संप्रेषण की सरलता और सरस शैली के लोग कायल हैं। हर दिन यज्ञ स्थल पर सैकड़ों लोग भंडारे में भोजन कर रहे हैं। वाराणसी से आई प्रतिमाओं को नए मंदिर में स्थापना के पूर्व नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें महिलाओं को काफी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे ट्रैफिक की समस्या से निबटने के लिए यज्ञ समिति के पदाधिकारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। शोभा यात्रा के ठीक पहले खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद भी यज्ञ स्थल पहुंचे। लोगों से मिले। मंदिर का दर्शन किए। भंडारे में भोजन किए।शोभा यात्रा कई मायने में ऐतिहासिक रही। इसमें दो हजार से अधिक महिलाएं थे तकरीबन एक हजार पुरुष थे। इसके साथ ढोल बाजे वाले लोग अलग शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग, पार्वती, नंदी, कार्तिक और गणेश की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में लेकर लोग चल रहे थे।उसके आगे झंडा पताका लेकर युवा चल रहे थे। उसके पीछे शंख ध्वनि करती हुई वैदिक पंडितों की टोली। उसके पीछे डीजे की धुन पर नाचते थिरकते लोग चल रहे थे। पीछे-पीछे महिलाओं का जत्था और सबसे पीछे पुरुषों की टीम।

शोभा यात्रा में यज्ञ समिति के सुधीर द्विवेदी, बिनोद राम, प्रेम प्रकाश गुप्ता, सदानंद राम, उदय द्विवेदी, गुलाब मंडल, सतीश, प्रभात गुप्ता, गोविंद गुप्ता, संत शरण, दिवाकर गुप्ता, संजीव गुप्ता, बलबीर गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अजय द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, दिवाकर द्विवेदी, सत्यनारायण राणा, राजन दुबे, पवन राम इत्यादि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *