सिविल सोसाइटी, गिरिडीह के अध्यक्ष बने निर्मल झुनझुनवाला व महासचिव मोहम्मद तारीक
Last Updated on March 1, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह के होटल में “सिविल सोसाइटी, गिरिडीह” के संस्थापक सदस्यों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रारंभिक अवस्था में एक तदर्थ समिति (Adhoc committee) का मनोनयन किया जाए।
बैठक में जिन पदाधिकारियों का चयन किया गया उनमें अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सिन्हा (अधिवक्ता) एवं लखन लाल३), महासचिव मोहम्मद तारीक, उपसचिव सुनील कुमार खंडेलवाल एवं सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य में महेश्वर नाथ सहाय(अधिवक्ता), राजेंद्र त्रिपाठी, शंकर पांडेय, देव राज आनंद, त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी (अधिवक्ता), मोहम्मद फ़ारुक़ हसन (Chairman, Educare Public School ), सुनील मोदी व राम गुप्ता का चयन किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की होली के बाद एक वृहत आमसभा का आयोजन कर लोगों को विस्तार से “सिविल सोसाइटी” के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं अधिक से अधिक सदस्यों को इसमें जोड़ा जाएगा। बैठक के माध्यम से यह भी सूचित किया गया है की सिविल सोसाइटी गिरिडीह पूर्णतया एक गैर राजनीतिक संगठन रहेगा एवं इसमें ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को जुड़ने की भी अपील की गई है ताकि शहर वासियों की समस्याओं से स्थानीय प्रशासन को अवगत कराते हुए निदान कराने का युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

“सिविल सोसाइटी, गिरिडीह” का अस्थाई कार्यालय तिरंगा चौक, मारुति टावर, गिरिडीह (मोबाइल – 9931584288) होगा। साथ ही मीडिया बन्धुओं का भी आभार जताया गया एवं मीडिया से भी अपील की गई है कि वो अपने माध्यम से भी लोगों को इस संगठन में जुड़ने हेतु प्रेरित करें।।