एनवाईके गिरिडीह में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Last Updated on March 8, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को नेहरू युवा केन्द्र गिरिडीह के सहयोग ज्वाला युवा क्लब में बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला बरगंडा स्थित साइंस वॉल्र्ड में सेमिनार का आयोजन किया गया। इधर अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।
विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट रंजीत कुमार राय ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। पंडित जवाहर लाल नेहरु द्वारा कहा गया मशहूर वाक्य “लोगों को जगाने के लिये”, महिलाओं का जागृत होना जरुरी है। एक बार जब वो अपना कदम उठा लेती है, परिवार आगे बढ़ता है, गांव आगे बढ़ता है ओर राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है।

अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि भारत में, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाले उन सभी राक्षसी सोच को मारना जरुरी है।
इधर जयशंकर अग्रवाल ने बताया कि दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, बलात्कार, वेश्यावृत्ति, मानव तस्करी और ऐसे ही लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

मौके पर उपस्थित अजय कुमार, हाफिज अंसारी, राजीव रंजन, पप्पू वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।