CCL DAV में बाल-विवाह पर एक दिवसीय सेमिनार

0

Last Updated on November 3, 2023 by Gopi Krishna Verma

+2 उच्च विद्यालय कुम्हरलालो में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह। शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम की अध्यक्षता में DAV public school CCL Giridih में, जिला में चलाए जा रहे बाल-विवाह मुक्त अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बाल-विवाह के दुष्परिणामों, पॉक्सो, नशे से होने वाली हानियों, साइबर अपराध, बाल मजदूरी एवं बाल तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड में गिरिडीह बाल-विवाह को लेकर चौथे स्थान पर है, जिसे हम सबको मिलकर खत्म करना है। इसमें शिक्षकों एवं बच्चों की अहम भूमिका है। बाल-विवाह जैसे अभिशाप को हमारे समाज से मिटाने के लिए आप सबको इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा।

जिला बाल संरक्षण इकाई गिरिडीह की संरक्षण पदाधिकारी श्यामा प्रसाद ने कहा कि बच्चों को पॉक्सो जैसे कानून की जानकारी होगी। तभी बच्चे पोक्सो जैसे कानून में नहीं घिरेंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई गिरिडीह की परामर्शदात्री नीलम कुमारी ने बच्चों को साइबर अपराध से बचने हेतु विशेष परामर्श दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीए कुमार, शिक्षक एस रबानी, के साहा, ए सिन्हा, वीके पाठक, अजीत बरन शान आदि उपस्थित थे।

+2 उच्च विद्यालय कुम्हरलालो में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन:

जिला प्रशासन, समाज कल्याण, जिला बाल संरक्षण ईकाई एवं जागो फाउंडेशन गिरिडीह द्वारा बाल-विवाह, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से +2 उच्च विद्यालय कुम्हरलालो में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 95 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जागो फाउंडेशन के राजू महतो द्वारा बाल-विवाह, महिला एवं बच्चों का शोषण, हिंसा एवं पोक्सो कानून के बारे में जानकारी दिया गया। चर्चा के दौरान कहा गया कि बाल-विवाह कानून अपराध के साथ साथ सामाजिक बुराई भी है। बाल-विवाह रोकने के लिए कानून में सजा एवं जुर्माना का प्रावधान किया गया है। बाल-विवाह एवं बाल शोषण को रोकने के लिए गांव स्तर से लेकर जिला स्तर तक बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को बाल-विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बाल-विवाह रोकने के लिए सावित्री बाई फूले, बालिका समृद्धि योजना सहित कई योजनाएं चलाई जा रही है। बाल-विवाह, महिला एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सभी आगे आकर अपनी-अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार, सहायक शिक्षक जितेन्द्र कुमार, विमला कुमारी, अशोक प्रसाद साव एवं जागो फाउंडेशन के मनोज टुडु ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *