तारा: पंचायत सचिव की भावपूर्ण विदाई, नए ने सम्हाला कार्य

0

Last Updated on November 4, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। शनिवार को प्रखंड़ के तारा पंचायत सचिव दिनेश हाजरा को पंचायत सभागार तारा में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मुखिया शकुंतला देवी ने कहा कि आना-जाना लगा रहता है। सरकारी सेवा में स्थानांतरण आम बात है। कहा कि कुछ लोग अपने काम से छाप छोड़कर जाते हैं जो अविस्मरणीय होता है।

विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने कहा पंचायत सचिवालय के कार्य को जिस दक्षता के साथ दिनेश हजरा ने सम्हाला वैसी प्रतिबद्धता व कर्मठता होनी चाहिए।

पंसस मनोज पण्डा ने कहा पंचायत के कार्य पंचायत में ही हो। लोगों को बेवजह प्रखंड़ मुख्यालय का चक्कर न लगना पड़े। कहा कि नए पंचायत सचिव को उनके नक्शेकदम पर चलना चाहिए।

स्टीफन मरांडी ने भी नए पंचायत सचिव के रूप में निवर्तमान पंचायत सचिव दिनेश हजरा से कार्य भार लिया। उन्होंने चार्ज लेते ही लोगों से कहा कि पंचायत के विकास कार्य को तेज गति से आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी।

मौके पर उप मुखिया अंबिका पण्डा, पूर्व उपमुखिया नागों सिंह, वार्ड सदस्य खोशालाला पाण्डेय, दिलीप सिंह, पप्पू पंडित, संजय पंडित, रविन्द्र पंडा, दिनेश पंडा, पंकज कुमार वर्मा, नकुल साव , लक्ष्मण साव, मुकेश कुमार, अभिषेक सिंह, मुखिया विकास मंडल, मुखिया झरी महतो, प्रदीप यादव, बिनोद कुमार यादव, प्रकाश यादव, वासुदेव यादव, पंकज कुमार वर्मा, उदय वर्मा, मुरली राम, लालजीत दास, नीरज राय, सीताराम, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह ,रोजगार सेवक बिपीन कुमार सेठ समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *