उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में बाल-विवाह पर एक दिवसीय सेमिनार

0

Last Updated on November 4, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला प्रशासन, समाज कल्याण व जिला बाल संरक्षण ईकाई, जागो फाउंडेशन और बनवासी विकास आश्रम, गिरिडीह द्वारा बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से उत्कह +2 उच्च विद्यालय शहरपुरा, जमुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 315 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जागो फाउंडेशन के सरोजीत कुमार द्वारा बाल विवाह, महिला एवं बच्चों का शोषण, हिंसा एवं पोक्सो कानून के बारे में जानकारी दिया गया। चर्चा के दौरान कहा गया कि बाल-विवाह कानून अपराध के साथ साथ सामाजिक बुराई भी है। बाल-विवाह रोकने के लिए कानून में सजा एवं जुर्माना का प्रावधान किया गया है। बाल विवाह एवं बाल शोषण को रोकने के लिए गांव स्तर से लेकर जिला स्तर तक बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है और पदाधिकारियों को भी नियुक्त करवाया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को बाल-विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी के रूप में विशेष दायित्व दिया गया है। बाल-विवाह रोकने के लिए सावित्री बाई फूले बालिका समृद्धि योजना, स्पॉन्सरशिप सहित कई योजनाएं चलाई जा रही है। बाल-विवाह, महिला एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सभी आगे आकर अपनी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में जागो फाउंडेशन से बिरेंद्र कुमार, मथुरा प्रसाद, वनवासी विकास आश्रम से बिनोद कुमार, उज्वल मिश्रा, प्रियका कुमारी ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विनोद कुमार वर्मा, नेतलाल यादव आदि काफी सराहनीय योगदान रहा।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग गिरिडीह अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा चलाये जा रहे बाल-विवाह और महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत BRC Gandey में सहयोगी संस्था दी लीड फाउंडेशन के द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था से आये हुए अधिवक्ता मो० आबिद हुसैन ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट, ट्रांसजेंडर, बाल विवाह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *