जमुआ चौक से रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क मरम्मती शिलान्यास

0

Last Updated on November 9, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ में सड़कों व पुलों का जाल बिछाया: केदार हजरा

जमुआ। बुधवार को जमुआ विधायक केदार हजरा ने जमुआ चौक से रेलवे ओवरब्रिज मुख्य मार्ग के मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जमुआ आज विकासशील प्रखंड़ की श्रेणी में खड़ा है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की और योजनाबद्ध तरीके से काम किया। कहा कि तीन-तीन पावर सब स्टेशन बनवाकर बिजली के मामले में जमुआ जिले का एक अग्रणी प्रखंड़ बना। कहा कि जमुआ में पक्की सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। कहा कि सभी नदियों पर पुल बनवाने का कार्य किया। खोज-खोजकर सड़कों का निर्माण करवाने का काम किया। कहा कि जमुआ के लोग काफी अच्छे हैं और बहुत ही सहयोगात्मक रवैया रहता है। तभी इतना विकास सम्भव हो सका।

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक सिंह, राजेन्द्र यादव, बैजनाथ यादव, मनोज सिंह, मुखीया प्रतिनिधी सुखदेव प्र० यादव, वकील विश्वकर्मा, रूपलाल रविदास, बालगोविंद यादव, सुरंज साव, अमरेंद्र राम, त्रिलोकी पंडित, सीताराम राय, सिताराम यादव, सहित कई लोग थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र यादव ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *