जमुआ: 20सूत्री बैठक हंगामे के साथ सम्पन्न

0

Last Updated on November 9, 2023 by Gopi Krishna Verma

हर घर नल जल में अनियमितता को लेकर हुई हंगामा, छोटकी खरगडीहा -मिर्जागंज रोड़ से हटे ब्रेकर

जमुआ। बीस सूत्री सदन की बैठक में हर घर जल नल योजना की अनियमित पर सदन में गहमा-गहमी के साथ बैठक संपन्न हुआ। 20सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम के अध्यक्षता में की विषयों के साथ बैठक की कार्यवाही संपन्न हुआ।
सदन में मुख्य रूप से जल-नल योजना में काफी अनियमित पर सभी सदस्यों ने गहमा गहमी के साथ प्रश्न उठाया। बताया धुरैता, पालम, शाली में जल नल योजना की जांच में काफी अनियमिताएं मिली थी। जिससे संवेदक पर FIR होना था। ऐसा नहीं कर उल्टे राशि निकासी कर ली गई। जिस पर रोष प्रकट किया गया। सदन के द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि जल नल योजनाओं के कार्यों की मापी पुस्तिका अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए।
छोटकी खरगडीहा -मिर्जागंज रोड़ से हटे ब्रेकर:

छोटकी-खरगडीहा-मिर्जागंज रोड़ में जगन्नाथडीह, लताकी उसरी पुल तक रास्ते में जो ब्रेकर दिया गया है। उसे अभिलंब हटाए जाने का निर्देश दिया गया है। नवडीहा उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व जमुआ स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करने का प्रस्ताव दिया गया। अंचल कार्यालय को राजस्व कर्मचारी का पदस्थापन जिनका 3 वर्ष सेवा एक ही हल्का में पूर्ण हो गया है। उन्हें अन्यत्र दूसरे हल्का में प्रतिनियुक्ति करने का प्रस्ताव दिया गया। बिजली विभाग को दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

सरकार के योजनाओं को जनता तक ससमय पहुंचाएं: जुनैद:

जमुआ प्रखंड अंतर्गत प्रत्येक थाना में अंचला अधिकारी को जमीन संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए थाना दिवस आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया।
मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए 2021-22 में स्वीकृत पशुशेड को अगले बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड में कितने भेंडर क्रियाशील है उनकी भी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। उनलोगों द्वारा सरकार को कितना राजस्व दिया गया। इससे संबंधित प्रतिवेदन अगले बैठक में प्रस्तुत किया जाय। बीस सुत्री सदस्य जाहिद के द्वारा पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया की जर्जर सड़क को मरम्मत कराया जाए।
निबंधन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की सूचना पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जताई।

बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम के द्वारा संबंधित विभागों को संबोधित को निर्देश दिया गया कि सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक ससमय पहुंचाएं।
बैठक में उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, सदस्य सचिदानंद सिंह, ओम प्रकाश महतो, रंजित राम, जाहिद रजा, लालो रविदास, अमित गुप्ता के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र सिन्हा, अंचल अधिकारी संजय पांडे सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *